Farmers Protest: सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर लिखित आश्वासन देने को तैयार

केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की बातचीत शनिवार दोपहर को होने जा रही है और केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार है. साथ ही सितंबर में बनाए गए 3 नए कृषि कानूनों में विवादास्पद संशोधनों पर सहमत होने के लिए भी तैयार है. इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लिखित आश्वासन देने के लिए किसानों की मांग को 'कार्यकारी आदेश, ना कि कानून द्वारा' स्वीकार करने का फैसला किया है.

सिंधु बॉर्डर पर किसानों का हुजूम ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली, 5 दिसंबर. केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की बातचीत शनिवार दोपहर को होने जा रही है और केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार है. साथ ही सितंबर में बनाए गए 3 नए कृषि कानूनों में विवादास्पद संशोधनों पर सहमत होने के लिए भी तैयार है. इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लिखित आश्वासन देने के लिए किसानों की मांग को 'कार्यकारी आदेश, ना कि कानून द्वारा' स्वीकार करने का फैसला किया है.

यह जानकारी शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक होने के बाद सामने आई है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए. सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ डेढ़ घंटे की बैठक के बाद सरकार ने कृषि कानूनों में संशोधन की बात स्वीकार कर ली है, जिसे किसान 'काले कानून' और 'किसान विरोधी' कानून करार दे रहे हैं. ये कानून- कृषि उत्पाद व्यापार व वाणिज्य कानून-2020, मूल्य आश्वासन व कृषि सेवा कानून-2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून-2020 हैं. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: बैठक के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-किसानों का गलतफहमी में आंदोलन करना सही नहीं है, ये कानून उनके हित में है

राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र और किसान प्रतिनिधियों के बीच पहले हुईं 4 वार्ताओं के बाद भी अब तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. अब पांचवें दौर की वार्ता मध्य दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 2 बजे शुरू होगी. इस बैठक में लगभग तीन दर्जन किसान नेताओं का एक समूह भाग लेगा. बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश और कृषि सचिव संजय अग्रवाल बैठक में शामिल होंगे.

किसानों ने पांच-सूत्री मांगें रखीं, जिनमें एमएसपी पर एक विशिष्ट कानून का निर्धारण, अवशिष्ट-जलाने पर कोई सजा नहीं, तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करना, प्रस्तावित विद्युत (संशोधन) अधिनियम, 2020 के बारे में आपत्तियों का निपटारा करना और एमएसपी पर लिखित आश्वासन देना शामिल है.

बता दें कि 10 दिनों से हजारों प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की सीमाओं को कई जगहों से बाधित किया हुआ है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में आपूर्ति श्रृंखला चरमरा रही है.

Share Now

Tags

Delhi Chalo March Delhi Government Delhi Police Farmer Bills 2020 Farmer protest Farmers farmers protest farmers protest Farmers Protest Updates Farmers Protests Farmers’ Protest in Delhi Haryana-Delhi border Modi govt Narendra Singh Tomar Nirankari Samagam Ground Padma Vibhushan Parkash Singh Badal Piyush Goyal Punjab Rahul Gandhi Singhu border Stadiums Temporary Prisons अमित शाह अरविंद केजरीवाल अस्थाई जेल एमपी किसान किसान आंदोलन किसान बिल 2020 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस. अर्जी खारिज दिल्‍ली सरकार दिल्ली-गाजीपुर सीमा निरंकारी ग्राउंड नेता पद्म विभूषण सम्मान पियूष गोयल पीएम मोदी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल भारत बंद मध्य प्रदेश मोदी सरकार राकेश टिकैत रामदास अठावले राहुल गांधी शिवराज सिंह चौहान संसद का विशेष सत्र सिंधु बोर्डर स्टेडियम हरियाणा-दिल्ली सीमा हवन

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू