Farmers Protest: किसानों और केंद्र के बीच वार्ता से पहले कांग्रेस ने की तीन मांगे, रणदीप सुरजेवाला बोले-फिर पूर्वाग्रह छोड़ खुले मन से बात करे!

जहां एक तरफ किसान राजधानी दिल्ली में डंटे हुए हैं. दूसरी तरफ सियासी घमासान कम नहीं हो रहा है. लगातार बयानबाजी पुरे मुद्दे पर विपक्ष और केंद्र की तरफ से हो रही है. मोदी सरकार और किसानों के बीच गुरूवार को एक बार फिर बैठक होने जा रही है. इसी बीच कल होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस ने तीन मांगे की है. साथ ही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र से कहा कि फिर पूर्वाग्रह छोड़ खुले मन से बात करे.

रणदीप सिंह सुरजेवाला (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 2 दिसंबर. जहां एक तरफ किसान (Farmers Protest) राजधानी दिल्ली में डंटे हुए हैं. दूसरी तरफ सियासी घमासान कम नहीं हो रहा है. लगातार बयानबाजी पुरे मुद्दे पर विपक्ष और केंद्र की तरफ से हो रही है. मोदी सरकार और किसानों के बीच गुरूवार को एक बार फिर बैठक होने जा रही है. इसी बीच कल होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस (Congress) ने तीन मांगे की है. साथ ही रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने केंद्र से कहा कि फिर पूर्वाग्रह छोड़ खुले मन से बात करे.

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल जब किसान बातचीत के लिए आएं, कांग्रेस की मांग है. 1) 3 काले कानून संस्पेंड करने की घोषणा. 2) 12,000 से अधिक किसान पर दर्ज मुक्दमे बगैर शर्त वापस. 3) किसान पर पराली जलाने के लिए करोड़ो का फाइन लगाने वाला ऑर्डिनेंस व दर्ज सारे मुकदमे वापस ले. फिर पूर्वाग्रह छोड़ खुले मन से बात करे! यह भी पढ़ें-Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का बड़ा बयान, कहा-किसान दिल्ली को घेर कर बैठ जाएंगे, ये लाहौर या कराची नहीं है

रणदीप सिंह सुरजेवाला का ट्वीट-

उल्लेखनीय है कि सुरजेवाला ने इससे पहले कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक तौर से बेईमान है व किसान की पीठ में छुरा घौंप रही है. देश में BJP सरकार नही, लगता है कंपनी राज है व संघर्ष ही इसका इलाज है. क्या ये महात्मा गांधी जी का भारत है? क्या BJP सरकार के मालिक ‘मुट्ठीभर उद्योगपति’ हैं या इस देश के 130 करोड़ नागरिक?

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू