Farmers Protest: रणदीप सुरजेवाला का पीएम पर निशाना, पूछा-प्रधानमंत्री जी आप 62 करोड़ किसानों की रोजी-रोटी छीनने का षड्यंत्र क्यों कर रहे हो?

केंद्र के कृषि बिल को लेकर देश में घमासान थमा नहीं है. किसान इस मसले पर चुप रहने को तैयार नहीं है. यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में किसान पांच दिनों से डंटे हुए हैं. केंद्र सरकार की तरफ से इस आंदोलन को खत्म करने की कवायद तेज हो गई है. दूसरी तरफ कांग्रेस इस मसले पर मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला और पीएम मोदी (Photo Credits-Facebook/PTI)

नई दिल्ली, 30 नवंबर. केंद्र के कृषि बिल (Farm Bills 2020) को लेकर देश में घमासान थमा नहीं है. किसान इस मसले पर चुप रहने को तैयार नहीं है. यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में किसान पांच दिनों से डंटे हुए हैं. केंद्र सरकार की तरफ से इस आंदोलन को खत्म करने की कवायद तेज हो गई है. दूसरी तरफ कांग्रेस इस मसले पर मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री जी आप 62 करोड़ किसानों की रोजी-रोटी छीनने का षड्यंत्र क्यों कर रहे हो?

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आप 62 करोड़ किसानों की रोजी-रोटी छीनने का षड्यंत्र क्यों कर रहे हो? देश का अन्नदाता कराह रहा है, न्याय मांग रहा है. परंतु आप कंटीले तार, अश्रु गैस, पुलिस, लाठी-डंडों से उसकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हो? यह भी पढ़ें-PM Modi in Varanasi: किसान आंदोलन के बीच वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-कृषि कानूनों को लेकर झूठ फैलाने का खेल जारी है

कांग्रेस का ट्वीट-

वहीं सुरजेवाला ने यह भी कहा कि मोदी जी सीधे सवालों का सीधा जवाब दीजिए. आप खेती विरोधी 3 काले कानून कब खत्म करेंगे? उन्हें संसद में ज़बरदस्ती क्यों पारित किया गया? MSP ख़त्म करने का षड्यंत्र क्यों किया जा रहा है? अनाज मंडियों को क्यों ख़त्म किया जा रहा है?

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट