Farmers Protest: रणदीप सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना, कहा-मोदी सरकार कानूनों में 18 संशोधन करने के लिए तैयार है, साफ है कि ये कानून गलत हैं

कृषि कानूनों को लेकर देश में किसानों का घमासान कम खत्म होगा यह कहना मुश्किल है. हालांकि यह मसला राजनीति का केंद्र जरूर बना हुआ है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल लगातार किसानों के मसले को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कानूनों में 18 संशोधन करने के लिए तैयार है, साफ है कि ये कानून गलत हैं.

रणदीप सिंह सुरजेवाला और पीएम मोदी (Photo Credits-Facebook/PTI)

नई दिल्ली, 11 जनवरी 2021. कृषि कानूनों (Farm Bills) को लेकर देश में किसानों का घमासान कम खत्म होगा यह कहना मुश्किल है. हालांकि यह मसला राजनीति का केंद्र जरूर बना हुआ है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल लगातार किसानों के मसले को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Congress Leader Randeep Singh Surjewala) ने केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कानूनों में 18 संशोधन करने के लिए तैयार है, साफ है कि ये कानून गलत हैं.

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि आपसे नहीं होता तो हम कृषि क़ानूनों पर रोक लगा देते हैं. पीएम को देश के सामने आकर कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा करनी चाहिए. मोदी सरकार कानूनों में 18 संशोधन करने के लिए तैयार है, साफ़ है कि ये कानून गलत हैं. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: INL विधायक अभय सिंह चौटाला ने स्पीकर को लिखा पत्र, कहा- 26 जनवरी तक कृषि कानून वापस नहीं तो फिर इसे समझे मेरा इस्तीफा

ANI का ट्वीट-

वहीं किसानों का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है. ऐसा माना जा रहा है कि कोर्ट भी इस मसले पर कोई निर्णय सुना सकता है. कोर्ट ने किसानों का मुद्दा सुलझाने के लिए कमेटी बनाने का आदेश भी दिया हुआ है. इसके लिए सर्वोच्य न्यायालय ने केंद्र और किसानों से नाम मांगें है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड