महाराष्ट्र: बुलढाणा जिले में बीजेपी का टी-शर्ट पहने किसान ने लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम
महाराष्ट्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक भारी शर्मिदगी की घटना है, जब एक किसान ने पार्टी की टी-शर्ट में राज्य के बुलढाणा जिले में रविवार तड़के एक पेड़ से फांसी लगा ली. किसान की पहचान 38 साल के राजू तलवड़े के रूप में हुई है. उसे जिले के खटखेड गांव में सुबह लगभग 8.30 बजे एक पेड़ की डाली से लटका हुआ पाया गया.
बुलढाणा: महाराष्ट्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए यह एक भारी शर्मिदगी की घटना है, जब एक किसान ने पार्टी की टी-शर्ट में राज्य के बुलढाणा जिले में रविवार तड़के एक पेड़ से फांसी लगा ली. किसान की पहचान 38 साल के राजू तलवड़े के रूप में हुई है. उसे जिले के खटखेड गांव में सुबह लगभग 8.30 बजे एक पेड़ की डाली से लटका हुआ पाया गया.
वह भाजपा का एक टी-शर्ट पहना हुआ था, जिसपर पार्टी का चुनाव-चिन्ह कमल छपा था और उसपर चुनावी नारा लिखा हुआ था -पुन्हा आनुया आपले सरकार यानी फिर से हमारी सरकार बनाएं. यह टी-शर्ट पार्टी ने 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं को वितरित किया है.
यह भी पढ़ें : पंजाब: आठ लाख रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण किसान ने की खुदकुशी, परिवार में चार और लोग दे चुके हैं जान
यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने विदर्भ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) पश्चिमी महाराष्ट्र में चुनावी दौरे पर थे, और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी मराठवाड़ा और मुंबई में थे. संयोगवश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विदर्भ क्षेत्र के नागपुर से आते हैं.
शिवसेना के किसान नेता किशोर तिवारी ने कहा है कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया है कि वे राज्य में किसानों की समस्या को गंभीरता से लें. तिवारी ने आईएएनएस से कहा, "इस तरह की आत्महत्या खेती के सामने खड़े एक बहुत ही गंभीर संकट का संकेत करती है. यदि अगली सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो यह समस्या नियंत्रण से बाहर हो जाएगी."
पुलिस के अनुसार, तलवड़े के ऊपर भारी कर्ज था, जिसे वह चुकता करने में अक्षम था. इसी के कारण संभवत: उसने यह कदम उठाया. फडणवीस ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधा था और कृषि संकट व किसानों की आत्महत्या के लिए पूर्व की कांग्रेस-राकांपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

