देश

Exit Poll 2019: मायावती से मिले अखिलेश यादव, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

लोकसभा चुनाव से पहले उप्र में सपा, बसपा और रालोद ने गठबंधन किया था. इन दलों ने गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा कर चुनाव लड़ा था. अखिलेश आज दोपहर बसपा प्रमुख के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक बात हुई.

Exit Poll 2019: मायावती से मिले अखिलेश यादव, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा
मायावती और अखिलेश यादव (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: एग्जिट पोल में केंद्र में NDA की सरकार बनने के कयासों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन सहयोगी बसपा प्रमुख मायावती से सोमवार को मुलाकात की. लोकसभा चुनाव से पहले उप्र में सपा, बसपा और रालोद ने गठबंधन किया था. इन दलों ने गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा कर चुनाव लड़ा था. अखिलेश आज दोपहर बसपा प्रमुख के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक बात हुई.  दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बारे में अभी जानकारी नही मिल पायी है.

इससे पहले शनिवार को तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने अखिलेश और मायावती से लखनऊ में अलग अलग मुलाकात की थी. इन नेताओं ने किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने के बाद की संभावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया था. लोकसभा चुनाव में गठबंधन होने के बाद बसपा ने 38 सीटों पर और सपा ने 37 सीटों पर तथा तीन सीटों पर रालोद ने चुनाव लड़ा था.

इसके अलावा गठबंधन ने कांग्रेस का गढ़ समझी जाने वाली अमेठी सीट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिये तथा रायबरेली सीट संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिये छोड़ दी थी . सोमवार को आये एग्जिट पोल के नतीजों में 17 वीं लोकसभा में राजग गठबंधन को तीन सौ से अधिक सीटें मिलने के कयासों के बीच सपा व बसपा प्रमुख आज अचानक मिले और विचार विमर्श किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).