देश

यूपी: मुहर्रम और गणेशोत्सव के चलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रद्द किया अपना कार्यक्रम, अब 13 सितम्बर को करेंगे रामपुर का दौरा

समाजवादी पार्टी (SP) सांसद आजम खां के समर्थन में सोमवार को रामपुर जा रहे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के मद्देनजर अपना दौरा निरस्त करते हुए कहा कि वह अब 14 सितम्बर को वहां जाएंगे.

यूपी: मुहर्रम और  गणेशोत्सव  के चलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रद्द किया अपना कार्यक्रम, अब 13 सितम्बर को करेंगे रामपुर का दौरा
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) सांसद आजम खां (Azam Khan) के समर्थन में सोमवार को रामपुर (Rampur) जा रहे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के मद्देनजर अपना दौरा निरस्त करते हुए कहा कि वह अब 14 सितम्बर को वहां जाएंगे. अखिलेश ने आनन—फानन में बुलायी गयी प्रेस कांफ्रेंस में कहा ''मुझे आज रामपुर के दौरे पर जाना था। रास्ते में मुझे सीतापुर, शाहजहांपुर और बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करनी थी लेकिन मुहर्रम और गणेश चतुर्थी की वजह से मैंने अपना दौरा दो दिनों के लिये रद्द कर दिया है। अब मैं 13 और 14 सितम्बर को जाऊंगा. लोकतंत्र में कोई हमें लोगों से मिलने से नहीं रोक सकता.''

पूर्व मुख्यमंत्री ने रामपुर के जिलाधिकारी पर सरकार की शह पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सेवा विस्तार चाहते हैं, इसीलिये सरकार के इशारे पर मेरे दौरे में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं. यह भी पढ़े: अखिलेश यादव पर कांग्रेस नेता ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- आजम खान के लिए यूपी में दंगे की प्लानिंग

मालूम हो कि रामपुर से सपा सांसद और प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां पर मौलाना मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के लिये गरीबों की जमीन जबरन छीनने समेत विभिन्न आरोपों में पांच दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं. अखिलेश को सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रामपुर जाना था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2019 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).