ईपीएफओ 6 करोड़ ईपीएफ खातों में जल्द ही ब्याज की रकम डालेगा
केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा कि छह करोड़ से अधिक ईपीएफओ सदस्यों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. इससे पहले, इंप्लाई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (ईपीएफओ) के निर्णय लेनेवाले शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.65 फीसदी करने का फैसला किया था.
केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) ने मंगलवार को कहा कि छह करोड़ से अधिक ईपीएफओ सदस्यों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. इससे पहले, इंप्लाई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (ईपीएफओ) के निर्णय लेनेवाले शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.65 फीसदी करने का फैसला किया था.
ईपीएफओ वर्तमान में ईपीएफ निकासी दावों के तहत 2018-19 के लिए 8.55 फीसदी ब्याज दर का भुगतान कर रहा है. 2017-18 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.55 फीसदी ब्याज दर तय की गई थी. यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के नौकरी वाले बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा-उत्तर भारतीयों का अपमान कर बच नहीं सकते
2018-19 के लिए, ईपीएफओ ने 2017-18 में प्रदान की गई ब्याज दर 8.55 फीसदी को बढ़ाकर 8.65 फीसदी कर दी है. ईपीएफओ ने इससे पहले 2016-17 के लिए ब्याज दर को घटाकर 2015-16 के 8.80 फीसदी की तुलना में 8.65 फीसदी कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

