भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 26 अप्रैल भूल न जाना, वोट डालने आने को: EC का अनोखा न्योता

चुनाव आयोग ने मतदाताओं को शादी के कार्ड की तरह वोट डालने का निमंत्रण भेजा है. इस अपील कार्ड को शादी के कार्ड की तरह ही डिज़ाइन किया गया है.

(Photo : X)

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. आयोग ने मतदाताओं को शादी के कार्ड की तरह वोट डालने का निमंत्रण भेजा है. इस अपील कार्ड को शादी के कार्ड की तरह ही डिज़ाइन किया गया है.

शादी के कार्ड की तरह दिखता है वोट डालने का निमंत्रण

इस कार्ड पर लिखा है-

भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को,

26 अप्रैल भूल न जाना, वोट डालने आने को

भारत निर्वाचन आयोग सभी मतदाताओं को उनके अपने पोलिंग बूथ पर मत देने के लिए आमंत्रित करता है.

चुनाव आयोग की अनोखी पहल

चुनाव आयोग की यह अनोखी पहल मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने का एक अच्छा तरीका है. इससे लोगों में वोटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और मतदान प्रतिशत भी बढ़ने की उम्मीद है.

दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होना है.

दूसरे चरण में किस राज्य की कितनी सीट पर वोटिंग

राज्य लोकसभा सीटों की संख्या (जितने पर वोटिंग होनी है 
असम 05
बिहार 05
छत्तीसगढ़ 03
जम्मू-कश्मीर 01
कर्नाटक 14
केरल 20
मध्य प्रदेश 06
महाराष्ट्र 08
राजस्थान 13
त्रिपुरा 01
उत्तर प्रदेश 08
पश्चिम बंगाल 03

दूसरे चरण में इन सीटों पर मतदान

त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व

जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा

पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट

असम: दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव

बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद

महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी

उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा

राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा

कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार

केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'