देश

Education Budget Of India 2020-21: देश के भविष्य को उज्वल बनाने के लिए मोदी सरकार शिक्षा क्षेत्र में खर्च करेगी 99,300 करोड़

बता दें कि पिछले साल सरकार ने बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 94 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया था. बहरहाल, वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही देश में नई शिक्षा निति लाई जाएगी.

Education Budget Of India 2020-21: देश के भविष्य को उज्वल बनाने के लिए मोदी सरकार शिक्षा क्षेत्र में खर्च करेगी 99,300 करोड़
99300 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं

Education Budget Of India 2020-21:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में साल 2020-21 का बजट पेश कर रही है. सभी की नजर इस बजट के दौरान सरकार शिक्षा पर कितना खर्च करती है इस पर थी. अपनी बजट स्पीच के दौरान वित्त मंत्री ने बताया की सरकार ने  2020-21 में शिक्षा पर कुल 99,300 करोड़ खर्च करने का प्रावधान रखा है. साथ ही सरकार इस क्षेत्र में FDI लाने पर भी विचार कर रही है. कौशल विकास के लिए 3000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है. वित्त मंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा है कि सरकार का राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय का प्रस्ताव भी है.

बता दें कि पिछले साल सरकार ने बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए  94 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया था. बहरहाल, वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही देश में नई शिक्षा निति लाई जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).