एजेंसी न्यूज

Punjab: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे के घर मिला 4 करोड़ रुपये कैश, ईडी की छापेमारी जारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पंजाब में अवैध बालू खनन संचालकों के खिलाफ छापेमारी के दौरान कथित रूप से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक भतीजे से जुड़े परिसर से चार करोड़ रुपये सहित छह करोड़ रुपये की नकदी जब्त की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Punjab: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे के घर मिला 4 करोड़ रुपये कैश, ईडी की छापेमारी जारी
ईडी की रेड में बरामद हुआ कैश (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पंजाब (Punjab) में अवैध बालू खनन संचालकों के खिलाफ छापेमारी के दौरान कथित रूप से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के एक भतीजे से जुड़े परिसर से चार करोड़ रुपये सहित छह करोड़ रुपये की नकदी जब्त की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चुनाव के समय दबाव बनाने की कोशिश हैं ईडी के छापे: चन्नी

मोहाली, चंडीगढ़, लुधियाना और पठानकोट में 12 स्थानों पर तलाशी अभियान सुबह सशस्त्र सीआरपीएफ की सुरक्षा में शुरू हुआ था और यह अभी भी जारी है. सूत्रों ने बताया कि कुल छह करोड़ रुपये की नकदी में से लगभग चार करोड़ रुपये चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी के लुधियाना परिसर से जब्त किए गए हैं.

चन्नी ने संवाददाताओं से कहा कि छापेमारी उन पर और उनके मंत्रियों पर ‘दबाव’ डालने की कोशिश है क्योंकि मतदान का दिन नजदीक आ रहा है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रिश्तेदारों पर उस राज्य में विधानसभा चुनावों के दौरान छापे मारे गए थे और ईडी पंजाब में उन पर, उनके मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के सदस्यों पर ‘‘दबाव’’ डालने के लिए ‘‘वही रूख’’ अपना रही है.

सूत्रों के अनुसार कुछ कंपनियों और लोगों के खिलाफ नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर जिला) पुलिस की 2018 की एक प्राथमिकी और कुछ अन्य ऐसी पुलिस शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ईडी ने कार्रवाई शुरू की है. इन लोगों पर राज्य में अवैध रेत खनन में शामिल होने का आरोप है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).