ED ने हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार, चंपई सोरेन बने झारखंड के नए CM, जानें अचानक कैसे बदल गई कहानी!
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है. वे खुद शाम करीब सवा आठ बजे इस्तीफा लेकर राजभवन पहुंचे. सत्तारूढ़ गठबंधन ने चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया है. अब वह झारखंड के नए मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे.
रांची, 31 जनवरी: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है. वे खुद शाम करीब सवा आठ बजे इस्तीफा लेकर राजभवन पहुंचे. सत्तारूढ़ गठबंधन ने चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया है. अब वह झारखंड के नए मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे. वर्तमान में चंपई झारखंड के कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री हैं. इससे पहले तक हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का भी नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चल रहा था.
इसके पहले ईडी ने हेमंत सोरेन को सूचित कर दिया कि वह उन्हें गिरफ्तार कर रही है. बताया जा रहा है कि सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया. सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के संकेत शाम करीब पांच बजे ही मिल गए थे. इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन ने नए नेता की अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी तेज कर दी थी.
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: JMM MP Mahua Maji says, "The CM is in ED custody. The CM has gone to the Governor with the ED team to submit his resignation... Champai Soren will be the new Chief Minister... We have enough numbers..." pic.twitter.com/Pbumz1cUg0
— ANI (@ANI) January 31, 2024
गठबंधन के तमाम विधायक बुधवार सुबह से सीएम हाउस में जमा थे. मंगलवार को सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कर लिया गया था कि उनकी गिरफ्तारी की नौबत आने पर नए नेता की अगुवाई में सरकार के लिए दावा पेश किया जाएगा. राजभवन ने रात 9 से 9.30 बजे के बीच मुलाकात का वक्त दिया है.
#WATCH | Ranchi: ED Officials leave from Jharkhand CM Hemant Soren's residence pic.twitter.com/YZw3mi00NO
— ANI (@ANI) January 31, 2024
बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास से सोमवार को 36 लाख रुपए कैश, एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज बरामद किए थे. ईडी ने उनसे इसके बारे में कई सवाल पूछे. सोरेन ने इस बात से इनकार किया कि कैश और कार उनकी है.
इसके अलावा रांची के बड़गाईं अंचल की करीब चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों पर सोरेन के जवाब से ईडी के अफसर संतुष्ट नहीं हुए.
सोरेन की गिरफ्तारी की भनक मिलने के साथ ही उनके आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है. मुख्य सचिव एल खियांग्ते और डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित कई आला अफसर सीएम आवास पहुंचे हैं. सीएम आवास के बाहर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

