देश

सुशील चंद्रा जम्मू- कश्मीर परिसीमन आयोग के लिए किये गए नामित

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को जम्मू कश्मीर के लिए प्रस्तावित परिसीमन आयोग में अपना प्रतिनिधि नामित किया है.

सुशील चंद्रा जम्मू- कश्मीर परिसीमन आयोग के लिए किये गए नामित
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty)

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को जम्मू कश्मीर के लिए प्रस्तावित परिसीमन आयोग में अपना प्रतिनिधि नामित किया है. आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर से आवेदन मिलने के बाद, अरोड़ा ने प्रस्तावित आयोग के लिए चंद्रा को अपना प्रतिनिधि नामित किया है. जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद इन क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया जा रहा है.

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि विधायी मामलों के मंत्रालय के अनुरोध पर अरोड़ा ने चंद्रा को चुनाव आयोग के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).