DUSU Elections Results 2019: रूझानों में सभी 4 सीटों पर ABVP आगे, NSUI पिछड़ी- मतगणना जारी

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DU Students Union Election) के परिणामों को आज शुक्रवार को घोषित कर दिया जाएगा. रूझानों में ABVP सभी 4 सीटों पर आगे चल रही है. बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी.

रूझानों में सभी 4 सीटों पर ABVP आगे (Photo Credit-ANI)

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DU Students Union Election) के परिणामों को आज शुक्रवार को घोषित कर दिया जाएगा. रूझानों में ABVP सभी 4 सीटों पर आगे चल रही है. बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. गुरुवार को यूनिवर्सिटी में कुल 39.90 फीसदी वोट डाले गए थे. यह आकंडा पिछले चुनावों से कम है. पिछले चुनावों में 44.5 फीसदी वोट डाले गए थे. परिणाम घोषित करने से पहले सुरक्षा को देखते हुए कड़े इंतेजाम कर दिए गए हैं. अर्धसैनिक बल की टुकड़ी मतगणना केंद्र पर मजूद है. बैलेट बॉक्स की काउंटिंग हो चुकी है, सभी पदों पर ABVP आगे चल रही है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में इस बार इन तीन प्रमुख छात्र संगठन का दबदबा दिखा. बीजेपी समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और लेफ्ट समर्थित (AISA) ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन. डीयू के छात्रसंघ चुनाव में पिछली बार एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत दर्ज की थी जबकि एनएसयूआई ने एक पद पर अपना कब्जा जमाया था.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के SRK डिग्री कॉलेज में बुर्का पहनकर आई छात्राओं को नहीं मिली एंट्री, प्रिंसिपल ने दिया नियमों का हवाला.

रूझानों में सभी 4 सीटों पर ABVP आगे-

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह साढ़े आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी. मतगणना पूरी होने की बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंटकी घोषणा होगी. मतदान के लिए स्टूडेंट्स यूनियन पोल्स के लिए 144 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया गया जबकि 137 मशीनें कॉलेज यूनियन पोल्स के लिए लगाई गई थीं. इस बार मतदान का प्रतिशत पिछली बार से काफी कम रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड