एजेंसी न्यूज

CM धामी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई भी मोदी नहीं बन जाता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई भी (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी नहीं बन जाता है, इसके लिए तप और त्याग की भी जरूरत होती है.

CM धामी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई भी मोदी नहीं बन जाता
सीएम पुष्कर सिंह धामी, राहुल गांधी व पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit : Facebook)

नई दिल्ली, 25 नवंबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई भी (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी नहीं बन जाता है, इसके लिए तप और त्याग की भी जरूरत होती है. Maharashtra Karnataka Border Dispute: कर्नाटक की बसों पर महाराष्ट्र समर्थक नारे, CM बोम्मई ने ऐसी घटनाओं की निंदा की

समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ के शिखर सम्मेलन में शिरकत करते हुए धामी ने राहुल गांधी की अगुवाई में जारी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ को एक ‘‘खोखली यात्रा’’ भी बताया. गौरतलब है कि राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी की इन दिनों खासी चर्चा हो रही है. हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उनके इस लुक को लेकर कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का चेहरा ‘‘सद्दाम हुसैन जैसा दिखाई नहीं देना चाहिए.’’

इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में धामी ने व्यंग्य करते हुए कहा, ‘‘दाढ़ी बढ़ाने से कोई भी व्यक्ति नरेन्द्र मोदी नहीं बन जाता है. नरेन्द्र मोदी बनने के लिए जीवन में अनुशासन, त्याग और कर्म चाहिए. स्वयं को तपाना पड़ता है, स्वयं को लगाना पड़ता है...और जीवन में वह संकल्प चाहिए होता है कि देश व जनता की सेवा में एक-एक पल अर्पण करना हो...जो नरेन्द्र मोदी ने किया है.’’

उन्होंने कहा कि हर आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति ऐसा कभी नहीं कर सकता. राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी पर भाजपा नेताओं द्वारा तंज कसे जाने पर ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में शामिल कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार किया.

उन्होंने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को गांधी की दाढ़ी के बजाय आम आदमी की गाड़ी की चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नेता कैसी दाढ़ी रखें, आप (भाजपा नेता) इसकी चिंता छोड़ दीजिए. आप बताइए कि देश के आम लोग गाड़ी कैसे रखें क्योंकि पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर प्रति लीटर के पार चले गए हैं.’’

उन्होंने कहा कि गांधी नीत ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की सफलता से बौखलाई भाजपा द्वारा कांग्रेस पर ऊल-जुलूल बातों को लेकर हमले किए जा रहे हैं. बहरहाल, भाजपा के युवा मुख्यमंत्री धामी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली नगर निगम चुनावों में भी प्रचार किया. उन्होंने संतनगर, बुराड़ी, सादतपुर, ब्रह्मपुरी सहित अन्य कोई नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार भी किया. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एमसीडी चुनाव में निश्चित ही जनता भाजपा को विजयी बनाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).