दिल्ली में पिछले कई दिनों से पानी की भीषण समस्या चल रही है. जिसको लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र सरकार के बीच लगातार टकराव दिखाई दे रहा है. अब इसी समस्या को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है. इस दौरान उनके साथ सांसद संजय सिंह और आप पार्टी के कार्यकर्त्ता बढ़ी तादाद में मौजूद थे. आतिशी ने अपनी अनशन शुरू करने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी. आतिशी के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता थे. आतिशी ने कहा था की ,' अगर हरियाणा ने पानी नहीं छोड़ा तो वो निश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी. इसकी शुरुवात उन्होंने कर दी है. ये भी पढ़े :Arvind Kejriwal Case: अभी जेल में ही रहेंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, ईडी की याचिका पर दिल्ली HC ने फैसला रखा सुरक्षित
देखें वीडियो :
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की जल मंत्री अतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है।
उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। AAP का आरोप है कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है। pic.twitter.com/hspBB2SDyP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024










QuickLY