देश

दिल्ली में कांग्रेस को झटका, चार बार चांदनी चौक से विधायक रहे प्रहलाद सिंह साहनी हुए 'आप' में शामिल

चांदनी चौक से चार बार के विधायक रह चुके प्रह्लाद सिंह साहनी कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. प्रह्लाद सिंह साहनी ने रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए.

दिल्ली में कांग्रेस को झटका, चार बार चांदनी चौक से विधायक रहे प्रहलाद सिंह साहनी हुए 'आप' में शामिल
प्रहलाद सिंह साहनी (Photo Credits-ANI)

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस (Congress) को एक बड़ा झटका लगा है. चांदनी चौक (Chandni Chowk) से चार बार के विधायक रह चुके प्रह्लाद सिंह साहनी कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में शामिल हो गए हैं. प्रह्लाद सिंह साहनी ने रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की मौजूदगी में आप में शामिल हुए. साहनी का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है. दिल्ली की राजनीति में प्रह्लाद सिंह साहनी का अपना विशेष स्था है, यही कारण है कि साहनी चांदनी चौक से एक या दो बार नहीं चार बार विधायक रह चुके हैं.

काफी समय से चर्चा थी कि प्रह्लाद सिंह साहनी कांग्रेस को अलविदा कहकर आप में शामिल हो सकते हैं. प्रह्लाद सिंह साहनी ने यह भी दावा किया था कि सीएम केजरीवाल ने उन्हें चांदनी चौक से चुनाव लड़ने का आश्वासन दिया है. चांदनी चौक से चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके है प्रह्लाद सिंह साहनी, दिल्ली की पूर्व सीएम दिवंगत कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित के करीबी माने जाते थे.

यह भी पढ़ें- दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, साइबर सेल ने पकड़ा.

प्रहलाद सिंह साहनी हुए आप में शामिल-  

साहनी के कांग्रेस छोड़ने के पीछे टिकट को लेकर उनकी पार्टी से नाराजगी बताई जा रही है. खबरों की मानें तो कांग्रेस इस बार चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई अलका लांबा को टिकट दे रही है. अलका लांबा वर्तमान में चांदनी चौक से विधायक हैं. अलका लांबा ने 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा के चुनावों में आप के टिकट पर लड़कर कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतरे प्रह्लाद सिंह साहनी को हराया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).