दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: बीजेपी, जदयू और लोजपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव

जदयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में जारी अंतर्विरोध को दरकिनार कर मंगलवार को गठबंधन की घोषणा करते हुये कहा कि भाजपा, जदयू और लोजपा दिल्ली का चुनाव मिलकर लड़ेंगे. जदयू के महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने यहां स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोजपा के प्रवक्ता ए के वाजपेयी के साथ संयुक्त संवाददाता में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि दिल्ली विधानसभा की 67 सीटों पर भाजपा, दो पर जदयू और एक सीट पर लोजपा चुनाव लड़ेगी.

मनोज तिवारी, नीतीश कुमार और चिराग पासवान (Photo Credits-PTI/IANS)

नयी दिल्ली. जदयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में जारी अंतर्विरोध को दरकिनार कर मंगलवार को गठबंधन की घोषणा करते हुये कहा कि भाजपा, जदयू और लोजपा दिल्ली का चुनाव मिलकर लड़ेंगे. जदयू के महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने यहां स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोजपा के प्रवक्ता ए के वाजपेयी के साथ संयुक्त संवाददाता में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि दिल्ली विधानसभा की 67 सीटों पर भाजपा, दो पर जदयू और एक सीट पर लोजपा चुनाव लड़ेगी.

उल्लेखनीय है कि जदयू के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने भाजपा से गठबंधन करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपनी असहमति जतायी है. वर्मा ने मंगलवार को नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा कि जब अकाली दल ने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा के साथ मतभेद के कारण, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन नहीं करने का ऐलान कर दिया है तो फिर जदयू को भाजपा से गठबंधन करने की क्या मजबूरी है. तिवारी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार सहयोगी दलों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जदयू बुराड़ी और संगम विहार सीट पर जबकि लोजपा सीमापुरी सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, शेष 67 सीटों पर दोनों दल भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे. यह भी पढ़े-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: टिकट कटने से नाराज विधायक सुरेंद्र सिंह ने आप से दिया इस्तीफा, NCP से उतरेंगे मैदान में

झा ने कहा कि संगम विहार सीट पर पूर्व विधायक एस सी एल गुप्ता को और बुराड़ी सीट से शैलेन्द्र कुमार को पार्टी का उम्मीदवार घोषित गया है. वहीं, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोजपा ने सीमापुरी (सु) सीट से संतलाल चावरिया को उम्मीदवार घोषित किया है.

गठबंधन के मुद्दे पर जदयू में उभरे मतभेदों को लेकर झा ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, ‘‘दिल्ली में हमने पहली बार किसी दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे भाजपा के साथ गठबंधन और अधिक मजबूत होगा तथा भविष्य में होने वाले चुनावों में इसका असर भी दिखेगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Delhi Job Fraud Busted: दिल्ली में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रानी बाग से तीन गिरफ्तार, एमबीए पास निकला आरोपी