Rajnath Singh's Health Deteriorates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती!
Rajnath Singh | Credit- FB

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. इसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें पीठ दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. फ़िलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को AIIMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है. आज सुबह तीन बजे पीठ दर्द की शिकायत के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है. देश के रक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर से देशभर में चिंता की लहर दौड़ गई है. सभी राजनाथ सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.