DDCA: रोहन जेटली अध्यक्ष बने रहेंगे, सिद्धार्थ ने सचिव पद के लिए तिहारा को पछाड़ा
दिवंगत राजनेता अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का फिर से अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह को हराकर फिर से यह पद हासिल किया है.
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: दिवंगत राजनेता अरुण जेटली (Arun Jaitley) के बेटे रोहन जेटली (Rohan Jaitley) को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का फिर से अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह को हराकर फिर से यह पद हासिल किया है. यह भी पढ़े: Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश की बडवेल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 30 अक्टूबर को उप चुनाव के लिए सुरक्षा कड़ी
जेटली को 1,658 वोट मिले, जबकि विकास सिंह को सिर्फ 662 वोट मिले. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के सबसे छोटे बेटे सिद्धार्थ वर्मा ने विनोद तिहारा को हराकर सचिव पद हासिल किया. सिद्धार्थ को 1,322 वोट मिले, जबकि तिहारा को 704 वोट मिले.
जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी शशि खन्ना ने भी उपाध्यक्ष पद को बरकरार रखा है. उन्हें 1,264 वोट मिले हैं. गौतम गंभीर के मामा पवन गुलाटी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं. उन्हें 1,664 वोट मिले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

