देश

कोरोना संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो- टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को पांच-पांच हजार रुपये देगी

दिल्ली सरकार ‘लॉकडाउन’ के कारण शहर में ऑटो रिक्शा, टैक्सी और ई-रिक्शा सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों के चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता देगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि सरकार इस कार्य को पूरा करने के तरीके के बारे में विचार कर रही है क्योंकि ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ई-रिक्शा, ग्रामीण सेवा, आरटीवी जैसे सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के चालकों के बैंक खाते उपलब्ध नहीं हैं.

कोरोना संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो- टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को पांच-पांच हजार रुपये देगी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नयी दिल्ली. दिल्ली सरकार ‘लॉकडाउन’ के कारण शहर में ऑटो रिक्शा, टैक्सी और ई-रिक्शा सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों के चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता देगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि सरकार इस कार्य को पूरा करने के तरीके के बारे में विचार कर रही है क्योंकि ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ई-रिक्शा, ग्रामीण सेवा, आरटीवी जैसे सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के चालकों के बैंक खाते उपलब्ध नहीं हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि शहर में किसी को भी भूखा नहीं रहना पड़े और अगले सात-10 दिनों में सार्वजनिक परिवहन चालकों को वित्तीय सहायता मुहैया करायी जाएगी. यह भी पढ़े-कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 9 बजे देश के साथ साझा करेंगे वीडियो संदेश

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने शहर में 35,000 से अधिक निर्माण कामगारों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता मुहैया करायी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया और देश कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित है तथा इसके चलते गरीब सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2020 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).