कोरोना संकट: कांग्रेस का आरोप-बिहार में सत्ताधारी पार्टी के सांसद, विधायक ही आदेशों का कर रहे उल्लंघन
बिहार के हिसुआ विधायक अनिल कुमार को यात्रा पास जारी करने वाले नवादा के अनुमंडल पदाधिकारी को भले ही निलंबित कर दिया गया हो, लेकिन विपक्ष इस मामले को छोड़ना नहीं चाह रहा. कांग्रेस अब इस मामले को लेकर आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के मामले में मुख्यमंत्री को नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश देना चाहिए.
पटना. बिहार के हिसुआ विधायक अनिल कुमार को यात्रा पास जारी करने वाले नवादा के अनुमंडल पदाधिकारी को भले ही निलंबित कर दिया गया हो, लेकिन विपक्ष इस मामले को छोड़ना नहीं चाह रहा. कांग्रेस अब इस मामले को लेकर आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के मामले में मुख्यमंत्री को नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश देना चाहिए.
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने बुधवार को कहा, "भाजपा के विधायक अनिल सिंह कोटा से बेटी को वापस ले आए. पूर्णिया के जद(यू) सांसद संतोष कुशवाहा दिल्ली से अपनी गाड़ी से पूर्णिया पहुंच गए और अररिया के सांसद प्रदीप सिंह भी दिल्ली से अररिया लॉकडाउन के दौरान ही पहुंचे और लोगों के बीच जाकर राहत सामग्री भी बांटी."ललन ने कहा, "एक तरफ कोटा में फंसे छात्रों को लाने से सरकार मना करती है, वहीं दूरी तरफ राजग के सांसद सरकार के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। बिहार में दो कानून कैसे चलाया जा रहा है." यह भी पढ़े-बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 96, राज्य में अब तक 11,401 नमूनों की हुई हैं जांच
युवा कांग्रेस नेता ने बिहार के राजग नेताओं द्वारा आदेशों के उल्लंघन को सरकार की साख पर सवाल खड़े करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों के ऐसे कामों से सरकार की साख पर सवाल खड़ा होता है. सरकार कभी दोहरे नियम नहीं बनाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

