देश

कोरोना वायरस का कहर: नीतीश कुमार ने बिहार में की सहायता पैकेज की घोषणा, राशन कार्ड वाले परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन और 1 हजार रुपये

देश में कोरोना वायरस ने कहर बरपाया हुआ है. इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही कोविड-19 से संक्रमित नौ लोगों की मौत भी हुई है. इसी बीच बिहार में लॉकडाउन को लेकर सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने सहायता पैकेज की घोषणा की है. नीतीश कुमार ने आज कोरोना वायरस को लेकर आला अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की.

कोरोना वायरस का कहर: नीतीश कुमार ने बिहार में की सहायता पैकेज की घोषणा, राशन कार्ड वाले परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन और 1 हजार रुपये
नीतीश कुमार (Photo Credits- IANS)

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस ने कहर बरपाया हुआ है. इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही कोविड-19 से संक्रमित नौ लोगों की मौत भी हुई है. इसी बीच बिहार में लॉकडाउन को लेकर सूबे के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने सहायता पैकेज की घोषणा की है. नीतीश कुमार ने आज कोरोना वायरस को लेकर आला अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की.

नीतीश कुमार ने कहा कि सभी राशन धारी परिवारों को 1 महीने का राशन फ्री में सरकार की तरफ से मिलेगा. इसके साथ ही राज्य के पेंशनधारियों को अगले 3 महीने की पेंशन भी तुरंत दी जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन क्षेत्रों में राशन कार्ड रखने वाले प्रत्येक परिवार को 1000 रुपये मिलेंगे. कक्षा 1 से 12 वीं कक्षा के छात्रों को 31 मार्च तक छात्रवृत्ति मिलेगी. यह भी पढ़े-कोरोना पर सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, दिल्‍ली के 72 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन, बुजुर्ग और विधवाओं का पेंशन भी किया डबल

ANI का ट्वीट-

वही रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है. हालांकि इस लॉकडाउन से आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं को बाहर रखा गया है. आवश्यक सेवाओं में अस्पताल, किराने की दूकान, दवा की दुकान, डेयरी, पेट्रोल पंप-सीएनजी स्टेशन, बैंकिंग एवं एटीएम सेवाएं शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2020 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).