Coronavirus in Punjab: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को दिया सख्त निर्देश, राज्य में 6:30 बजे तक बंद हों शराब की दुकानें

देश में कोरोना वायरस महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के डीजीपी दिनकर गुप्ता से राज्य में कोरोना वायरस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में जारी मौजूदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक शराब की दुकानों को शाम 6:30 बजे तक सख्ती से बंद कराने आदेश दिया है.

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ़: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार पंजाब (Punjab) के मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) ने राज्य के डीजीपी दिनकर गुप्ता (DGP Dinkar Gupta) से राज्य में कोरोना वायरस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में जारी मौजूदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक शराब की दुकानों (Liquor Shops) को शाम 6:30 बजे तक सख्ती से बंद कराने आदेश दिया है.

बता दें कि पंजाब में दिन प्रतिदिन कोविड-19 के मरीजों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार (State Government) ने पुरे प्रदेश में धारा-144 लागू कर दिया है. राज्य में कहीं भी पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो सकते हैं. वहीं राज्य में सभी प्रकार के सभाओं, विवाह किसी अन्य प्रकार की भोग सामग्री जैसे पार्टियों पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें- 23 Punjab MLAs Test COVID-19 Positive: पंजाब में विधानसभा सत्र शुरू होने से दो दिन पहले 23 विधायक कोरोना पॉजिटिव

पंजाब में मौजूदा समय में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हजार 6 सौ 40 है. इसके अलावा इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से राज्य में अबतक 1 हजार 2 हजार 19 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि कोविड-19 (COVID-19) को 30 हजार 2 सौ 31 लोग मात देने में कामयाब हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट