देश

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का डोर टू डोर अभियान, वोट के साथ अब चंदा भी मांगेगी पार्टी

आगामी 2 अक्तूबर से कांग्रेस ''डोर टू डोर" संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें पार्टी अब लोगों से वोट के साथ साथ चुनावी चंदा भी मांगेगी. पार्टी ने दो अक्टूबर से 19 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान को ‘लोक संपर्क अभियान’ नाम दिया है.

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का डोर टू डोर अभियान, वोट के साथ अब चंदा भी मांगेगी पार्टी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Credits: Twitter@INCCongress)

नई दिल्ली:  2019 लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट चुकी है. आगामी 2 अक्तूबर से कांग्रेस ''डोर टू डोर" संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें पार्टी अब लोगों से वोट के साथ साथ चुनावी चंदा भी मांगेगी. पार्टी ने दो अक्टूबर से 19 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान को ‘लोक संपर्क अभियान’ नाम दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा स्वीकृत इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट मांगेंगे और साथ ही लोगों से कांग्रेस को चंदा भी देने का आग्रह करेंगे.

पार्टी सूत्रों ने कहा कि ‘हम जनता की मदद से चुनाव लड़ेंगे और जनता के लिए ही काम करेंगे. कॉरपोरेट की मदद से चुनाव लड़ने वालों की स्थिति आप देख रहे हैं कि वो किस तरह से काॅरपोरेट के लिए ही काम कर रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) जेडी सीलम ने 'लोक संपर्क अभियान ' के दो अक्तूबर से शुरू होने की पुष्टि की है. यह भी पढ़ें- PM मोदी आज झारखंड से करेंगे 'आयुष्मान भारत' का शुभारंभ, 10.74 करोड़ परिवारों को मिलेगा फायदा

जेडी सीलम के अनुसार ‘इस अभियान के तहत कांग्रेसजन जनता से संपर्क करेंगे और पार्टी के लिए वोट मांगने के साथ वित्तीय सहायता का भी आग्रह करेंगे. जनता की तरफ जो भी राशि मिलेगी, उसे हम स्वीकार करेंगे.’

सूत्रों के मुताबिक, चंदे के लिए पार्टी की सभी प्रदेश इकाइयों को रसीद पत्रिकाएं भी भेज दी गयी हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने हर साल जनवरी महीने में इस तरह का अभियान चलाने का फैसला किया है, लेकिन लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बचे होने की वजह से अगले महीने ही यह अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया. यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में 1 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2018 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).