देश

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस में राजनीतिक शिष्टाचार समाप्त हो गया है

मुख्यमंत्री ने कहा, "समृद्घ बुंदेलखंड के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है. कृषि बुंदेलखंड और प्रदेश की रीढ़ है. मध्यप्रदेश में 15 साल पहले साढ़े सात लाख हेक्टर सिचाई होती थी, जिसकी क्षमता आज बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो चुकी है.

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस में राजनीतिक शिष्टाचार समाप्त हो गया है
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान (फाइल फोटो)

सागर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक शिष्टाचार समाप्त हो चुका है, वह सत्ता पाने के लिए राजनीति के संस्कार और संस्कृति को भूल गई है. जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शिवराज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हैं, जोकि समझ से परे है."

उन्होंने बताया, "जब वे (चौहान) एक बार वाशिगटन गए थे, तब मनमोहन सिह प्रधानमंत्री थे, वहां के पत्रकारों ने पूछा कि आपके प्रधानमंत्री अंडर अचीवर हैं. मैंने तुरंत उस पर आपत्ति प्रकट की और कहा कि भारत का प्रधानमंत्री अंडर अचीवर नहीं हो सकता. वह किसी पार्टी के प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं, वो हमारा गौरव हैं." यह भी पढ़े-मध्य प्रदेश: शख्स ने खुद को शिवराज सिंह चौहान का जीजा बताकर दिखाया पुलिस को रौब, सीएम बोले- मेरे करोड़ों जीजा

उन्होंने आगे कहा, "हम देश के भीतर वैचारिक आधार पर लड़ सकते हैं लेकिन विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने की हमारी परंपरा कभी नहीं रही."

उन्होंने कहा कि राज्य में पहले भी चुनाव होते थे लेकिन इन चुनावों में ऐसा नहीं हुआ कि कमर के नीचे वार किए जाएं. लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और विचारों में मतभेद होता है. यह भी पढ़े-ABP न्यूज- सी वोटर सर्वे: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बन सकती है कांग्रेस की बहुमत की सरकार

मध्यप्रदेश की राजनीति ने संस्कार और संस्कृति को कभी नहीं भूला, लेकिन इन चुनावों में कांग्रेस सत्ता के लिए संस्कारों को भूलकर अनर्गल और अमर्यादित आचरण कर रही है. कभी वो हमें (चौहान) नालायक कहते हैं तो कभी वेश्या का दर्जा देते हैं, तो कभी मदारी कहते हैं. मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस की इस घृणित मानसिकता का जवाब देगी.

मुख्यमंत्री ने कहा, "समृद्घ बुंदेलखंड के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है. कृषि बुंदेलखंड और प्रदेश की रीढ़ है. मध्यप्रदेश में 15 साल पहले साढ़े सात लाख हेक्टर सिचाई होती थी, जिसकी क्षमता आज बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो चुकी है. बुंदेलखंड में बीना परियोजना से सवा दो लाख एकड़ जमीन सिचित होगी. केन-बेतवा परियोजना का लाभ मध्यप्रदेश को अधिक से अधिक मिले इसके लिए अंतिम चरण पर बात हो रही है, इस परियोजना से साढ़े 10 लाख एकड़ जमीन में सिचाई होगी."

उन्होंने बुंदेलखंड में शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा, "सागर के बाद छतरपुर में मेडिकल कॉलेज, पन्ना में इंजीनियरिग कॉलेज, टीकमगढ़ में कृषि विद्यालय के साथ सागर को एक संपूर्ण विकसित सिटी बनाएंगे ताकि सागर विकास का एक सेंटर बने. भारतीय जनता पार्टी ने सुनियोजित रोडमैप के जरिए बुंदेलखंड के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2018 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).