कांग्रेस ने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए मांगी कार्यकर्ताओं की राय
कांग्रेस के नेताओं ने मुंबई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शहर के सामने पेश विभिन्न मुद्दों पर उनसे राय मांगी ताकि उन विचारों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके.
मुंबई: कांग्रेस के नेताओं ने मुंबई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शहर के सामने पेश विभिन्न मुद्दों पर उनसे राय मांगी ताकि उन विचारों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके. घोषणा पत्र संबंधी उप समिति की प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने पार्टी के राष्ट्रीय संपर्क अभियान ‘जन आवाज’ के तहत यहां मंगलवार को कई वर्गों के लोगों के साथ बातचीत की.
इसके बाद शैलजा ने कहा, ‘‘ हमारे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमें निर्देश दिया है कि हम लोगों से संपर्क कर ऐसा घोषणा पत्र तैयार करें जो उनके ज्यादातर मुद्दों का समाधान देता हो.’’ राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने देश को कई भरोसेमंद संस्थान दिए हैं लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें एक-एक करके खत्म किया जा रहा है.’’
संबंधित खबरें
दिल्ली में महिलाओं ने पब्लिक पार्क में बसाया ‘हैप्पी गार्डन’
Wholesale Inflation: भारत में बढ़ी थोक महंगाई, फरवरी में दर उछलकर 2.13% हुई; मैन्युफैक्चरिंग और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी
Mumbai Weather Update: मुंबई, ठाणे और पालघर में हीटवेव से मिलेगी राहत, 18-19 मार्च को हल्की बारिश और गरज की संभावना
BDD Chawl Redevelopment Project: महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, सीएम फडणवीस के हाथों बीडीडी चॉल के 864 परिवारों को सौंपीं गई घरों की चाबियां; VIDEO
\