विधानसभा चुनाव 2018: सचिन पायलट ने कहा-राजनीतिक विचारधाराओं की लड़ाई है यह चुनाव
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव दो राजनीतिक विचारधाराओं की लड़ाई है....हम दोनों ही उम्मीदवार के रूप में टोंक की धरती पर पहली बार आए हैं....
जयपुर: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव दो राजनीतिक विचारधाराओं की लड़ाई है. पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया और उसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है. उन्होंने कहा कि नाराज जनता कांग्रेस के लिए मतदान करने को उतावली है.
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस न केवल टोंक बल्कि समूचे राज्य में अप्रत्याशित बहुमत से जीतेगी.
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है और राज्य भर में कांग्रेस के लिए लहर है. वहीं पायलट के सामने चुनाव लड़ रहे भाजपा के यूनुस खान ने भी अपना पर्चा सोमवार को दाखिल किया. यूनुस भाजपा की 200 प्रत्याशियों की सूची में एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी ने चली बड़ी चाल, सचिन पायलट के टक्कर में यूनुस खान को उतारा
पर्चा दाखिल करने के बाद खान ने कहा, ‘‘ मैं जाति या धर्म पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा. सचिन जब मुझसे मिले तो मैंने उनके चेहरे पर तनाव देखा. हम दोनों ही उम्मीदवार के रूप में टोंक की धरती पर पहली बार आए हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2018 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

