एजेंसी न्यूज

Congress President Election को लेकर जी-23 नेताओं ने की अहम बैठक, आज नामांकन का अंतिम दिन

दिग्विजय सिंह और केरल से सांसद शशि थरूर चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने जा रहे हैं. इसके साथ ही मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी शैलजा भी नामांकन कर सकती हैं.

Congress President Election को लेकर जी-23 नेताओं ने की अहम बैठक, आज नामांकन का अंतिम दिन

नई दिल्ली, 30 सितंबर:  कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार का दिन काफी अहम रहने वाला है. आज नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव और राजस्थान के राजनीतिक संकट की पृष्ठभूमि में पार्टी के ‘जी 23’ समूह के चार सदस्यों आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण और मनीष तिवारी ने बृहस्पतिवार को बैठक की. MP Urban Body Elections 2022 Result: मध्य प्रदेश के 18 जिलों में मतगणना की उल्टी गिनती शुरू, 17 नगरपालिका और 29 परिषदों का फैसला आज

सूत्रों के अनुसार, इन चारों नेताओं की बैठक आनंद शर्मा के आवास पर हुई. इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की. पिछले दिनों ऐसी चर्चा थी कि मनीष तिवारी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अब तक नामांकन पत्र नहीं लिया है.

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और केरल से सांसद शशि थरूर चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने जा रहे हैं. इसके साथ ही मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी शैलजा भी नामांकन कर सकती हैं.

बैठक के बाद चव्हाण ने कहा, ‘‘अच्छी बात है कि लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव हो रहा है. नामों को सामने आने दीजिए. हमने कुछ नामों के बारे में सुना है. जो भी उम्मीदवार सबसे अच्छा होगा, हम उसका समर्थन करेंगे.’’

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).