कांग्रेस नेता नाना पटोले का बड़ा बयान, कहा-महाराष्ट्र की ऐतिहासिक धरोहरों को बेच रही है फडणवीस सरकार
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में छत्रपति शिवाजी के किलों को निजी क्षेत्र के लोगों को लीज पर देकर ऐतिहासिक धरोहरों को बेच रही है. किसान कांग्रेस के प्रमुख पटोले ने यह भी कहा कि उनका संगठन पूरे राज्य में आंदोलन करेगा और इसे चुनावी मुद्दा बनाएगा.
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता नाना पटोले (Congress Leader Nana Patole) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) राज्य में छत्रपति शिवाजी के किलों को निजी क्षेत्र के लोगों को लीज पर देकर ऐतिहासिक धरोहरों को बेच रही है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) पांच लाख करोड़ रुपये के कर्ज में है और अब अपना राजस्व कुछ ऐतिहासिक धरोहरों को बेचकर बढ़ाना चाहती है.
किसान कांग्रेस के प्रमुख पटोले (Nana Patole) ने यह भी कहा कि उनका संगठन पूरे राज्य में आंदोलन करेगा और इसे चुनावी मुद्दा बनाएगा. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: नाना पटोले ने किसान कांग्रेस का पद छोड़ा
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा महाराष्ट्र (Maharashtra) की जनभावना से जुड़ा हुआ है और जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी.
Tags
संबंधित खबरें
Stock Market Holiday: क्या गुड़ी पड़वा पर बंद रहेगा शेयर बाजार? निवेश करने से पहले जान लें 19 मार्च के लिए BSE और NSE के नियम
Eid 2026 Moon Sighting: अबू धाबी में दिन के उजाले में दिखा शव्वाल का चांद, क्या कल मनाई जाएगी ईद? आधिकारिक घोषणा का इंतजार
Siddhivinayak Temple Auction: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ाए सोने-चांदी के आभूषणों की नीलामी, गुड़ी पड़वा पर होगा आयोजन
WR Gudi Padwa Gift: गुढ़ी पड़वा पर मुंबईकरों को तोहफा! वेस्टर्न रेलवे 19 मार्च से चर्चगेट-वीरार-दहानू कॉरिडोर पर चलाएगी 15 कार वाली ट्रेनें
\