देश

लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू-कश्मीर में बोले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कहा- पीएम मोदी बंदूक के बल पर कश्मीरियों का दिल नहीं जीत सकते

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंदूकों से कश्मीरियों का दिल नहीं जीत सकते.

लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू-कश्मीर में बोले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कहा- पीएम मोदी बंदूक के बल पर कश्मीरियों का दिल नहीं जीत सकते
गुलाम नबी आजाद ( फोटो क्रेडिट - ANI )

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंदूकों से कश्मीरियों का दिल नहीं जीत सकते. यहां के उत्तरी जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा, "मोदी बंदूक के साथ कश्मीरियों के दिलों को जीतना चाहते हैं। कोई भी बंदूक के दम पर दिल नहीं जीत सकता। जर्मनी में एक था जिसने बंदूकों का प्रयोग किया था, लेकिन उसने खुद को मार कर अपना अंत कर लिया."

आजाद ने पूछा, "क्या वजह है कि जम्मू एवं कश्मीर में जो स्थिति 2014 में अच्छी हो गई थी वह दोबारा 1990-91 जैसी हो गई."उन्होंने कहा, "अगर कोई इसके लिए जिम्मेदार है, तो वह इस देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है."आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षाबलों का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, "मैं उन्हें सलाम करता हूं जिन्होंने अपनी जिंदगी कुर्बान की है, लेकिन कुछ लोग हैं जिन्होंने अपने प्रमोशन और पैसे के लिए निहत्थे लोगों को मारा है."कांग्रेस नेता ने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी 'एक बड़े नेता थे, जो कि लोगों के नेता थे', लेकिन मोदी 'टेलीविजन के नेता हैं.'

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2019 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).