कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनभद्र पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये सहायता राशि दी
कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोनभद्र जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में मारे गए पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए. प्रियंका गांधी वाड्रा ने 20 जुलाई को पीड़ितों से मुलाकात के बाद हर परिवार को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी.
सोनभद्र : कांग्रेस (Congress) नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोनभद्र (Sonbhadra Massacre) जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में मारे गए पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने पीड़ित परिवारों को कांग्रेस की ओर से सहायता के तौर पर 10 लाख रुपये देने का वादा किया था.
कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को सोनभद्र जाकर पीड़ितों के परिजनों को चेक दिए. सोनभद्र जिले के उंभा गांव में 17 जुलाई को एक जमीन विवाद को लेकर ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों ने लोगों के एक समूह पर गोलियों की बौछार कर दी थी.
यह भी पढ़ें : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी वाड्रा ने 20 जुलाई को पीड़ितों से मुलाकात के बाद हर परिवार को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी. उन्हें प्रशासन ने पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जाने से रोक दिया गया था और मिर्जापुर में एक गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

