देश

कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी सरकार ने इस तरह की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई?

कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को एक दशक पहले आतंकवादी मसूद अजहर को रिहा करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की निंदा की.

कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी सरकार ने इस तरह की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई?
पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली:  कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को एक दशक पहले आतंकवादी मसूद अजहर को रिहा करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की निंदा की. इससे एक दिन पहले बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) प्रमुख को 'मसूद अजहर जी' बुलाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला था. कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के एक साक्षात्कार का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस (Indian Airlines) के एक विमान का अपहरण कर अफगानिस्तान के कंघार ले जाने के बाद अजहर को रिहा किए जाने के लिए बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार थी.

अपने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "मोदी सरकार के एनएसए अजील डोभाल ने लोगों को इसकी जानकारी दी और बीजेपी सरकार को आतंकवादी मसूद अजहर के रिहाई का दोषी बताया. डोभाल ने कहा था कि मसूद अजहर की रिहाई एक राजनीतिक फैसला था." उन्होंने कहा, "क्या प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद अब राष्ट्र विरोधी कृत्य को स्वीकार करेंगे?"

यह भी पढ़ें: RJD ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- बिहार में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट करें कांग्रेस

उन्होंने दावा किया कि डोभाल ने अपने साक्षात्कार में कांग्रेस की अगुवाई वाले आतंकवाद पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (Joint {rogressive coalition) की नीति को सलाम किया था. डोभाल उस समय खुफिया ब्यूरो में थे. प्रवक्ता ने कहा, "संप्रग-कांग्रेस अपहरण पर एक स्पष्ट नीति के साथ आए थे. कोई रियायत नहीं, कोई बातचीत नहीं. बीजेपी सरकार ने इस तरह की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई?"

राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख 'मसूद अजहर जी' भारतीय जेल में थे, उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी सरकार कंधार ले गई और रिहा कर दिया. जैश-ए-मोहम्मद ने हाल ही में हुए पुलवामा आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).