Congress Attacks on Modi Govt: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया अनौपचारिक क्षेत्र को बर्बाद करने का आरोप, कहा- 40 करोड़ कामगार गरीबी के मुहाने पर है

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढती जा रही है. भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 43 लाख 70 हजार 129 पहुंच गई है. कोविड-19 के चलते आर्थिक मोर्चे पर देश में काफी नुकसान हुआ है. साथ ही कांग्रेस हर मोर्चे पर केंद्र सरकार को घेरती नजर आ रही है. कांग्रेस ने बीजेपी पर अनौपचारिक क्षेत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 9 सितंबर. देश में कोरोना महामारी (Coronavirus Outbreaks in India) का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 (COVID-19) से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढती जा रही है. भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 43 लाख 70 हजार 129 पहुंच गई है. कोविड-19 के चलते आर्थिक मोर्चे पर देश में काफी नुकसान हुआ है. साथ ही कांग्रेस (Congress) हर मोर्चे पर केंद्र सरकार को घेरती नजर आ रही है. कांग्रेस ने बीजेपी (BJP) पर अनौपचारिक क्षेत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा के अनियोजित लॉकडाउन ने अनौपचारिक क्षेत्र को बर्बाद करने का काम किया है. अनौपचारिक क्षेत्र में 40 करोड़ कामगार गरीबी के मुहाने पर हैं; अब तक अनौपचारिक क्षेत्र के लिए भाजपा विशेष योजना पेश नहीं कर पाई है. यह भी पढ़ें-Congress Attacks Modi Govt on Development: कांग्रेस का केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-जुमले तो आदत में थे, अब विकास कहां से लाओगे

कांग्रेस का ट्वीट-

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की अनियोजित तालाबंदी ने देश के मजदूर, किसान, दुकानदार पर आक्रमण करने का काम किया. अनियोजित लॉकडाउन के कारण 78% ग्रामीण भारतीयों के काम में ठहराव आ गया; आर्थिक संकट ने घेर लिया. लेकिन भाजपा सरकार ने अनौपचारिक क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया.

कांग्रेस का ट्वीट-

वहीं देश में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 43,70,129 पहुंच गई है. देश में फिलहाल कोरोना के 8 लाख 97 हजार 394 सक्रिय केस हैं. अच्छी खबर यह है 33 लाख 98 हजार 845 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं. जबकि 73 हजार 890 लोगों की जान कोरोना के चलते हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\