AAP-Congress Alliance: दिल्ली, हरियाणा, गुजरात सहित 5 राज्यों में कांग्रेस और आप साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव, सीटों का हुआ ऐलान- VIDEO

आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आप के बीच दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर गठबंधन हो गया. दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होने के बाद दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के बाद सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी.

Congress and AAP-Wikipedia

AAP-Congress Alliance: आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आप के बीच दिल्ली,  हरियाणा और गुजरात, गोवा और चंडीगढ़ में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर गठबंधन हो गया.  दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होने के बाद दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से सीटों को लेकर ऐलान हुआ. कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं. इनमें से आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं.

सांसद मुकुल वासनिक ने वहीं आगे बताया  कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ कांग्रेस और आप  गुजरात, हरियाणा, गोवा में भी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. इन राज्यों में भी चुनाव लड़ने को लेकर सीटों पर बंटवारा हो गया है.

Video:

Video:

गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं आम आदमी पार्टी 2 सीट भरूच और  भावनगर सीट पर चुनाव लड़ेगी. हरियाणा में कांग्रेस 9 तो आप  एक सीट कुरुक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी. चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई. इस सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड