देश

कर्नाटक में नाईट कर्फ्यू की जरूरत नहीं, सरकार के सामने कोई प्रस्ताव नहीं: CM बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में रात का कर्फ्यू लगाने का सरकार के सामने कोई प्रस्ताव नहीं है. यहां संवाददाताओं से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि ब्रिटेन से आए एक यात्री से चेन्नई में कोरोना वायरस के एक नए रूप का पता चला है.

कर्नाटक में नाईट कर्फ्यू की जरूरत नहीं, सरकार के सामने कोई प्रस्ताव नहीं: CM बीएस येदियुरप्पा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा (Photo Credits: PTI)

बेंगलुरु, 23 दिसंबर: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) ने मंगलवार को कहा कि राज्य में रात का कर्फ्यू लगाने का सरकार के सामने कोई प्रस्ताव नहीं है. यहां संवाददाताओं से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि ब्रिटेन से आए एक यात्री से चेन्नई में कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक नए रूप का पता चला है.

यह भी पढ़ें: Winter 2020: आने वाले 3 दिनों में और बढ़ेगी ठंड, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

उन्होंने कहा, "हमें अतिरिक्त सतर्क रहना होगा. जो भी बाहर से आएगा, उसे एयरपोर्ट पर ही चेक किया जाएगा. कर्नाटक सरकार ने ब्रिटेन, डेनमार्क और नीदरलैंड से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन क्वारंटाइन रहना अनिवार्य किया गया है."

यह भी पढ़ें: Corona Vaccine News: अगले हफ्ते कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंचेगी दिल्ली

उन्होंने कहा कि यह नया कोरोनावायरस संस्करण कुछ ऐसा है जिसने राज्य और देश के लोगों को चिंतित कर दिया है, जिसके बाद यह मालूम हुआ कि ब्रिटेन से चेन्नई पहुंचे एक व्यक्ति को इससे संक्रमित पाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 07:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).