देश

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पूरे किए ढ़ाई साल, नई योजनाओं का कर सकते हैं अनावरण

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के आज उत्तर प्रदेश में ढाई वर्ष पूरे हो गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पत्रकारों को बताएंगे. इस दौरान वे सरकार की भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा कर सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक र्ढे में बदलाव की पहल की.

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पूरे किए ढ़ाई साल, नई योजनाओं का कर सकते हैं अनावरण
योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के आज उत्तर प्रदेश में ढाई वर्ष पूरे हो गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पत्रकारों को बताएंगे. इस दौरान वे सरकार की भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा कर सकते हैं.

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले उन योजनाओं को बढ़ाया जिनके माध्यम से 2019 का रास्ता आसानी से पार किया जा सके. कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पुलिस को एंनकाउंटर के लिए खुली छूट दी गई. इससे प्रदेश में निवेशकों का आना-जाना शुरू हुआ. बीते दो सालों में सरकार ने इंसेफेलाइटिस पर मिशन मोड में काम किया. बिजली को गांव-गांव तक पहुंचाने का सफर भी तय किया. मुख्यमंत्री धीरे-धीरे करके 2022 का रास्ता बनाने में अभी से जुट गए हैं."

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ विकास की धार से बना रहे उपचुनाव में जीत का रास्ता, कई विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्यंजय कुमार ने बताया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक र्ढे में बदलाव की पहल की. योगी ने इस दौरान प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना ,ऋण मोचन, जैसी ढेरों योजनाओं को लागू कर सुशासन की जहां नींव रखी, वहीं प्रदेश में भयमुक्त वातारण बनाने की दिशा में काम किया."

उन्होंने बताया, "'एक जिला, एक उत्पाद' ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले. निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित किया. इंवेस्टर समिटि और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सहारे उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया."

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने बताया, "योगी सरकार के ढाई साल जन आकांक्षाओं को परवान चढ़ाने वाले रहे हैं. ढाई वर्ष में विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने, भ्रष्टाचार पर अंकुश और मुख्यमंत्री की कठोर परिश्रमी और ईमानदार कार्यशैली के कारण देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).