देश

PM Modi Jaunpur Visit: जौनपुर की रैली में पहुंचे 'छोटे मोदी-योगी', प्रधानमंत्री ने की जमकर तारीफ, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के आजमगढ़, जौनपुर और प्रतापगढ़ के दौरे पर हैं. वह आजमगढ़ और जौनपुर में रैली खत्म कर प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं. जौनपुर में जब पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान उनकी नजर दो बच्चों पर पड़ी. एक बच्चा पीएम मोदी की तरह, तो दूसरा बच्चा योगी आदित्यनाथ की ड्रेस पहनकर आया था. यह देख वह गदगद हो गए.

PM Modi Jaunpur Visit: जौनपुर की रैली में पहुंचे 'छोटे मोदी-योगी', प्रधानमंत्री ने की जमकर तारीफ, देखें VIDEO
Photo- ANI

PM Modi Jaunpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ के दौरे पर हैं. वह आजमगढ़ और जौनपुर में रैली खत्म कर भदोही और प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं. जौनपुर में जब पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान उनकी नजर दो बच्चों पर पड़ी. एक बच्चा पीएम मोदी की तरह, तो दूसरा बच्चा योगी आदित्यनाथ की ड्रेस पहनकर आया था. यह देख वह गदगद हो गए.

''उन्होंने मंच से ही दोनों नन्हें समर्थकों की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि ये क्या बढ़्रिया मोदी-योगी बना लाए हो. ये मोदी तो कितना सुंदर लगा रहा है. क्या बढ़िया मेकअप किया है.''

ये भी पढ़ें: CAA कानून को कोई नहीं हटा सकेगा, यह कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है : प्रधानमंत्री मोदी

जौनपुर में 'छोटे मोदी-योगी' की प्रधानमंत्री ने की तारीफ

पीएम मोदी ने आगे कहा- वाह...दोनों मोदी-योगी बनकर आ गए. शाबाश, शाबाश... बहुत बढ़िया. देखिए सब अखबार वालों की नजर मुझसे हटकर आप पर आ गई है. ये मोदी को तो हाथ हिलाना भी आ गया है. पीएम मोदी द्वारा प्रशंसा किए जाने के बाद रैली में पहुंचे लोग बच्चों के साथ सेल्फी लेने लगे. तभी पीएम ने कहा कि भाई उन बच्चों को बिठाइए और परेशान मत करिए. मैं उन बच्चों का बहुत आभारी हूं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).