Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, 9623 युवाओं को इन पदों पर मिलेगी नौकरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित 9 हजार 623 पात्र युवाओं को योग्यतानुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सरकारी नौकरी देने की बड़ी घोषणा की है.
जशपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित 9 हजार 623 पात्र युवाओं को योग्यतानुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सरकारी नौकरी देने की बड़ी घोषणा की है. Raipur: गरीब रमा की मदद के लिए आगे आए CM भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ सहायता योजना के तहत होगा इलाज
भूपेश बघेल ने जशपुर विधानसभा के बगीचा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कहा कि 27 अगस्त 2019 को आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में विशेष पिछड़ी जनजातियों पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार, भुंजिया, अबूझमाड़िया, बैगा और पण्डो जनजाति के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नौकरी देने का निर्णय लिया गया था.
उन्होंने कहा कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में सर्वे कराकर विशेष पिछड़ी जनजातियों के पात्र युवाओं की सूची तैयार की गई है. इन युवाओं को नौकरी देने में 346 करोड़ 42 लाख 80 हजार रूपए का व्यय अनुमानित है.
पहाड़ी कोरवा जनजाति की एक शिक्षित युवती संजू पहाड़िया ने मुख्यमंत्री से उन्हें नियमित शासकीय नौकरी दिलाने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की. संजू पहाड़िया ने जुलॉजी में एमएससी तथा पीजीडीसीए किया है. मुख्यमंत्री ने उन्हें नौकरी दिलाने का आश्वाशन दिया.
सीएम भूपेश बघेल ने बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन, बगीचा में पालीटेक्निक कालेज खोलने, मटोल और साहीडांढ में विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण, बगीचा में एम्बुलेंस की सुविधा, बगीचा में हाई स्कूल चौक से तहसील चौक तक ढाई किलोमीटर लंबा गौरवपथ निर्माण, कैलाशगुफा, खुड़िया रानी, पंडरापाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का ऐलान किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

