ChandraBabu Naidu Meets Eknath Shinde: चंद्रबाबू नायडू ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश-महाराष्ट्र के विकास पर चर्चा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से रविवार को मुंबई में मुलाकात की. इस दौरान दोनों राज्यों के विकास को लेकर चर्चा हुई.
ChandraBabu Naidu Meets Eknath Shinde: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से रविवार को मुंबई में मुलाकात की. इस दौरान दोनों राज्यों के विकास को लेकर चर्चा हुई. सीएम नायडू ने एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास 'वर्षा' में उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच एक अहम बैठक भी हुई. इस दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और विकास को लेकर चर्चा की गई. बैठक में आंध्र प्रदेश के सांसद और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) मंत्री दादाजी भुसे और सांसद श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: Amarwada Assembly Seat: अमरवाड़ा सीट हारने के बाद विजयपुर उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
यहाँ देखें एकनाथ शिंदे द्वारा किया हुआ पोस्ट:
आंध्र प्रदेशचे मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू यांनी आपल्या मुंबई भेटीदरम्यान आज वर्षा निवासस्थानी येऊन सदिच्छा भेट घेतली.
यावेळी त्यांचे शाल आणि पुष्पगुच्छ देऊन स्वागत करण्यात केले तसेच श्री विठ्ठल रखुमाईची मूर्ती देऊन त्यांना सन्मानित करण्यात आले.
या भेटीत एकमेकांना लागून… pic.twitter.com/1rEafkRe5O
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) July 14, 2024
सीएम शिंदे ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की. उन्होंने लिखा, "आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज अपनी मुंबई यात्रा के दौरान वर्षा निवास का सद्भावना दौरा किया. इस अवसर पर उनका शॉल और गुलदस्ते से स्वागत किया गया और श्री विठ्ठल रखुमाई की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया." उन्होंने लिखा, "इस बैठक में मुख्य रूप से दो पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह से आपसी सहयोग बढ़ाकर दोनों का विकास किया जा सकता है. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी मौजूद रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

