Threat To Eknath Shinde: डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी महाराष्ट्र पुलिस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन को एक अज्ञात व्यक्ति से ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Credit-(FB )

Eknath Shinde Death Threat: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री (Maharashtra Deputy CM) एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव पुलिस स्टेशन (Goregaon Police Station) को एक अज्ञात व्यक्ति से ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी (Eknath Shinde Bomb Threat) दी गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले, जनवरी 2025 में, एक 24 वर्षीय युवक, हितेश प्रकाश ढेंडे, ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी. इस घटना के बाद ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी.

इससे पहले भी, अक्टूबर 2022 में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आत्मघाती विस्फोट में उड़ाने की धमकी मिली थी. उस समय, मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी. इन घटनाओं के मद्देनजर, सुरक्षा एजेंसियां उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

मुंबई समाचार 16 जुलाई, 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोस्टल रोड पर आग और किसानों के कर्ज माफ, पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

Mumbai समेत महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम? मुंबई-पुणे रेल सेवा बहाल, पान विक्रेताओं का विरोध प्रदर्शन समेत यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Mumbai News Today, 14 July: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम, लोकल ट्रेन में AC फेल, बच्चों पर हमला, रेल सेवाएं प्रभावित, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

Mumbai News Today: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम, ताज होटल को बम की धमकी, महाराष्ट्र में आवास अधिनियम संशोधन समेत पढ़ें दिनभर की ताजा खबरें यहां पढ़ें एक नजर में