देश

Threat To Eknath Shinde: डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी महाराष्ट्र पुलिस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन को एक अज्ञात व्यक्ति से ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Threat To Eknath Shinde: डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी महाराष्ट्र पुलिस
Credit-(FB )

Eknath Shinde Death Threat: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री (Maharashtra Deputy CM) एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव पुलिस स्टेशन (Goregaon Police Station) को एक अज्ञात व्यक्ति से ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी (Eknath Shinde Bomb Threat) दी गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले, जनवरी 2025 में, एक 24 वर्षीय युवक, हितेश प्रकाश ढेंडे, ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी. इस घटना के बाद ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी.

इससे पहले भी, अक्टूबर 2022 में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आत्मघाती विस्फोट में उड़ाने की धमकी मिली थी. उस समय, मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी. इन घटनाओं के मद्देनजर, सुरक्षा एजेंसियां उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).