देश

BMC चुनाव में नवाब मलिक परिवार के 3 उम्मीदवार मैदान में, भाई, बहन और बहू को NCP से मिला टिकट

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले BMC चुनावों को लेकर सभी दलों में तैयारी तेज हो चुकी है. इसी क्रम में अजित पवार की पार्टी NCP ने रविवार को अपनी पहली सूची जारी की. इस सूची में वरिष्ठ नेता नवाब मलिक के परिवार के तीन लोगों को टिकट दिया गया है. इस निर्णय के बाद राजनीतिक हलकों में नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है.

BMC चुनाव में नवाब मलिक परिवार के 3 उम्मीदवार मैदान में, भाई, बहन और बहू को NCP से मिला टिकट
(Photo credits FB)

BMC Elections 2026: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले BMC चुनावों को लेकर सभी दलों में तैयारी तेज हो चुकी है. इसी क्रम में अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने रविवार को अपनी पहली सूची जारी की. इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक (Nawab Malik( के परिवार के तीन लोगों को टिकट दिया गया है. इस निर्णय के बाद राजनीतिक हलकों में नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि इससे पहले दूसरी अन्य पार्टियां भी इससे ज्यादा टिकट एक परिवार को दे चुकी हैं.

इन वार्डों से मिला टिकट

जारी सूची के अनुसार वार्ड 165 से नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक चुनाव लड़ेंगे. वार्ड 169 से उनकी बहन डॉ सईदा खान को मौका दिया गया है. वहीं वार्ड 170 से कप्तान मलिक की बहू बुसरा नदीम मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों को टिकट मिलने से पार्टी के कई कार्यकर्ता हैरान हैं. कई लोगों का यह भी कहना है कि यह फैसला अजित पवार की विशेष कृपा का परिणाम है. यह भी पढ़े: BMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना UBT को बड़ा झटका, मुंबई डब्बावालाओं ने उद्धव ठाकरे का साथ देने से किया इनकार, महायुति को देंगे समर्थन

इससे पहले भी महाराष्ट्र की राजनीति में एक परिवार को कई टिकट देने की मिसाल देखने को मिली है. हाल ही में हुए बदलापुर नगरपालिका चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना ने वमन म्हात्रे के परिवार के छह सदस्यों को चुनाव लड़ने का अवसर दिया था. इस परिवार में वमन म्हात्रे की पत्नी भाई भाभी बेटा और भतीजा शामिल थे. यह फैसला उस समय भी चर्चा का कारण बना था.

मतदान के बद 16 जनवरी को आएगा परिणाम

मुंबई में BMC चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा. वोटों की गिनती 16 जनवरी को की जाएगी. चुनाव से पहले जिस उम्मीदार को टिकट मिल गया है. वे चुनाव प्रचार में जूट चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).