West Bengal: अमित शाह ने कहा, BJP बंगाल में जीतेगी तो यहीं की माटी का लाल होगा अगला सीएम
अमित शाह ने कहा, BJP बंगाल में जीतेगी तो यहीं की माटी का लाल होगा अगला सीएम
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) को एक बार फिर 'सोनार बांग्ला' में बदलने का वादा करते हुए, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को कहा कि अगर भाजपा 2021 विधानसभा चुनाव जीतेगी तो 'माटी का लाल' ही यहां का मुख्यमंत्री बनेगा. शाह ने बोलपुर में मीडियाकर्मियों से कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा अगर चुनाव जीतेगी तो अगला मुख्यमंत्री माटी का लाला होगा. अगले सीएम उम्मीदवार केवल बंगाली होंगे.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ उनके विरोध में आवाज उठाने के लिए कई लोग अब बंगाल में पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम 200 से अधिक विधानसभा सीटों के साथ बंगाल में अगली सरकार बनाएंगे. यह भी पढ़े: West Bengal: बीजेपी अध्यक्ष पर हमले को लेकर अमित शाह ने ममता सरकार को घेरा, कहा-भाजपा ने तय किया है कि हम हिंसा का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगे
उन्होंने आज आयोजित रोडशो पर कहा, "मैंने अपने जीवन में इस तरह का रोड शो नहीं देखा। यह रोड शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बंगाल के लोगों के प्यार और विश्वास को दशार्ता है। बंगाल के लोग एक बदलाव चाहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

