बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन अटल, सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में सत्तारूढ़ बीजेपी-जद (यू) के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद होने से इंकार करते हुए घोषणा की कि दोनों दलों का गठबंधन अटल है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव दोनों दल साथ मिलकर लड़ेंगे. शाह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य में बीजेपी और जद (यू) के बीच मतभेद की अटकलें लग रही थीं.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार में सत्तारूढ़ बीजेपी-जद (यू) के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद होने से इंकार करते हुए घोषणा की कि दोनों दलों का गठबंधन अटल है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव दोनों दल साथ मिलकर लड़ेंगे. शाह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य में बीजेपी और जद (यू) के बीच मतभेद की अटकलें लग रही थीं.
शाह ने ‘न्यूज 18’ समाचार चैनल से बातचीत में कहा, ‘‘बिहार में बीजेपी और जनता दल-यूनाइटेड का गठबंधन अटल है और दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे. यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. यह पूरी तरह से स्पष्ट है.’’ उनसे पूछा गया था कि क्या अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा अकेले लड़ने पर विचार कर रही है.
यह भी पढ़ें : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया उद्घाटन
गौरतलब है कि कई मुद्दों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बीजेपी नेता गिरिराज सिंह एवं कुछ अन्य पार्टी नेता आलोचना करते रहे हैं. इस पर जद (यू) नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया भी आती रही है. बहरहाल, शाह ने कहा, ‘‘गठबंधन में हमेशा से ही कुछ न कुछ मनमुटाव रहा है और इसे एक अच्छे गठबंधन का मानदंड माना जाना चाहिए. बस मतभेद को मनभेद में नहीं बदलना चाहिए.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2019 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

