BREAKING: कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण को BJP ने दिया टिकट, रायबरेली से दिनेश प्रताव सिंह लड़ेंगे चुनाव
कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह को इस बार बीजेपी ने टिकट ना देकर उनके बेटे करण सिंह को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने रायबरेली से दिनेश प्रताव सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है.
Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को टिकट मिलेगा या नहीं. कई दिनों से चला आ रहा सस्पेस ख़त्म हुआ. बीजीपी ने गुरुवार को दो उम्मीवारों की एक सूची जारी कर कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह को टिकट ना देकर उनके बेटे करण सिंह (Karan Bhushan Singh) को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं सूची में दूसरा नाम दिनेश प्रताव सिंह का है. बीजेपी ने दिनेश प्रताव सिंह को गांधी परिवार के पुश्तैनी सीट रायबरेली से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है.
दरअसल बृजभूषण शरण सिंह का टिकट महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगने की वजह से उन्हें टिकट नहीं दिया. बदले में उनके बेटे करण सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. ताकि लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में जाट समुदाय के लोगों का विरोध उन्हें ना उठाना पड़े. नहीं तो वोट बैंक का बड़ा नुकसान हो सकता है.
कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे को मिला टिकट:
#LokSabhaElections2024 | BJP nominates Dinesh Pratap Singh from Rae Bareli seat and Karan Bhushan Singh from Kaiserganj in Uttar Pradesh pic.twitter.com/xseZHPGPDq
— ANI (@ANI) May 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

