देश

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में BJP को बड़ा झटका, सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी पार्टी, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बागी लोकसभा सांसद रामटहल चौधरी ने बुधवार को यहां पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में BJP को बड़ा झटका, सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी पार्टी, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी (Photo Credits: Twitter)

रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बागी लोकसभा सांसद रामटहल चौधरी ने बुधवार को यहां पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की. यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रामटहल चौधरी ने कहा, "मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ूंगा और 16 अप्रैल को नामांकन दाखिल करूंगा."

भाजपा ने राज्य के चार मौजूदा सांसदों रामटहल चौधरी (रांची), रबिंद्र राय (कोडरमा), रबिंद्र पांडे (गिरीडीह) और करिया मुंडा (खुती) के टिकट काट दिए हैं. पार्टी ने चौधरी की जगह राज्य के खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को चुनाव मैदान में उतारा है.उन्होंने कहा, "मेरा टिकट काटने और रांची से नया चेहरा उतारने पर पार्टी ने मुझसे पूछा तक नहीं। मैंने नरेंद्र मोदी के नाम पर लोकसभा चुनाव नहीं जीता था। मुझे सच बोलने के लिए दंडित किया गया है." यह भी पढ़े: त्रिपुरा में बीजेपी को लगा एक और बड़ा झटका, पार्टी उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

उन्होंने रघुबर दास नीत राज्य की भाजपा सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, "रघुबर दास सरकार को लोगों के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है." जेदार बात तो यह है कि भाजपा ने मंगलवार को जिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, उसमें रामटहल चौधरी का भी नाम शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2019 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).