Baburam Nishad Meets PM Modi: भाजपा सांसद बाबूराम निषाद ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बेतवा नदी पर बांध बनवाने की अपील
भाजपा के राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास से जुड़ी कई मांगें रखी.
Baburam Nishad Meets PM Modi: भाजपा के राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास से जुड़ी कई मांगें रखी. उन्होंने मानिकपुर और दिल्ली के बीच रोजाना रेल सेवा शुरू करने, हमीरपुर मुख्यालय में रेलवे स्टेशन बनाने और बुंदेलखंड के लाखों किसानों के लिए कृषि योग्य जल की आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए बेतवा नदी पर बांध के निर्माण की अपील की.
मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि, "आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के संकल्प को समर्पित, आपके विचार एवं आदर्श हमारी प्रेरणा है. आपका मार्गदर्शन सदैव एक सकारात्मक ऊर्जा देता है." पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "आज नई दिल्ली में ग़रीबों, पिछड़ों, महिलाओं, आदिवासियों व वंचितों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया." यह भी पढ़ें: Video: विधायक बच्चू कडू ने कंपनी के कर्मचारी को मारा थप्पड़, छत्रपति संभाजीनगर दौरे के दौरान हुई घटना
यहाँ देखें पोस्ट:
आज नई दिल्ली में ग़रीबों, पिछड़ों, महिलाओं, आदिवासियों व वंचितों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आत्मीय भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा…१/३ pic.twitter.com/dKnPUa0CkX
— Baburam Nishad (@BRNishadBJP) August 8, 2024
उन्होंने आगे लिखा, "इस अवसर पर मुख्य रूप से मानिकपुर और दिल्ली के मध्य प्रतिदिन रेल आवागमन, हमीरपुर मुख्यालय में रेलवे स्टेशन के निर्माण तथा बुंदेलखंड के लाखों अन्नदाता किसान भाइयों के लिए कृषि योग्य जल की आपूर्ति हेतु बेतवा नदी, जनपद- हमीरपुर में बांध के निर्माण का आग्रह किया. आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के संकल्प को समर्पित आपके विचार एवं आदर्श हमारी प्रेरणा है. आपका मार्गदर्शन सदैव एक सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

