देश

कार-वैन की भिड़ंत में बीजेपी नेता के परिवार के 12 लोगों की हुई मौत, 2 घायल

उज्जैन के भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ फंटे के पास सोमवार देर रात एक कार एवं एक वैन में आमने-सामने हुई भिड़ंत में वैन में सवार बीजेपी के एक नेता के परिवार के 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई..

कार-वैन की भिड़ंत में बीजेपी नेता के परिवार के 12 लोगों की हुई मौत, 2 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

उज्जैन: उज्जैन के भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ फंटे के पास सोमवार देर रात एक कार एवं एक वैन में आमने-सामने हुई भिड़ंत में वैन में सवार बीजेपी के एक नेता के परिवार के 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार 2 घायल हुये हैं. भेरूगढ़ थाना प्रभारी जय सी राम बर्डे ने मंगलवार को बताया कि मृतकों में 7 महिला एवं 5 पुरुष हैं.

उन्होंने कहा कि वैन नागदा से उज्जैन की ओर आ रही थी. इसमें 12 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से लौट रहे थे. सामने से आ रही कार से हुई टक्कर में वैन में सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई, जो स्थानीय बीजेपी नेता के परिवार के हैं.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: उज्जैन में कार और वैन में भीषण भिड़ंत, हादसे में 11 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि मरने वाले सभी रिश्तेदार थे और उज्जैन के रहने वाले थे. बर्डे ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार चालक सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2019 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).