देश

दिल्ली: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का निर्देश, कहा- आंध्रप्रदेश में जनसेना पार्टी के साथ मिलकर जनता की लड़ाई लड़े पार्टी

आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने के लिए अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के साथ मिलकर बीजेपी काम करने में जुटी है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जनसेना पार्टी के साथ तालमेल कर काम करने पर जोर दिया.

दिल्ली: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का निर्देश, कहा- आंध्रप्रदेश में जनसेना पार्टी के साथ मिलकर जनता की लड़ाई लड़े पार्टी
बीजेपी अध्यश जेपी नड्डा (Photo Credits-BJP Twitter)

नई दिल्ली, 28 अगस्त: आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने के लिए अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के साथ मिलकर बीजेपी काम करने में जुटी है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जनसेना पार्टी के साथ तालमेल कर काम करने पर जोर दिया. राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी और नेशनल सेक्रेटरी सुनील देवधर, राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव आदि नेताओं के साथ दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी को आंध्र प्रदेश में मजबूत करने पर चर्चा हुई.

नेताओं ने कहा कि आंध्र प्रदेश की जनता तेलगुदेशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस की परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊब चुकी है. जनता को बीजेपी ही नया विकल्प दे सकती है.

यह भी पढ़ें: गुजरात के एक व्यक्ति ने पाकिस्तानी जासूस को भेजे 5 हजार रुपये, NIA ने की छापेमारी

इस साल जनवरी में अभिनेता पवन कल्याण की नई पार्टी जनसेना के साथ बीजेपी ने गठबंधन किया था. बीजेपी को उम्मीद है कि जनसेना के साथ पार्टी का गठबंधन गुल खिलायेगा और पार्टी सत्ता में आने में सफल होगी. राज्य में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव 2024 में होने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).